मुरैना ने भिंड को पहली पारी में पछाड़कर जीता खिताब

मुरैना ने भिंड को पहली पारी में पछाड़कर जीता खिताब

मुरैना | अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट मल्टी डे टूर्नामेंट सत्र 2026-27 का खिताब मुरैना ने जीत लिया। फाइनल में भिंड के खिलाफ मुरैना ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की। भिंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 73.1 ओवर में 201 रन बनाए। करन तोमर ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। मुरैना की ओर से निश्चय सिकरवार ने सात विकेट लेकर भिंड की पारी समेटी। जवाब में मुरैना ने 80 ओवर में सात विकेट पर 207 रन बनाए। टीम को पहली पारी में छह रन की बढ़त मिली। निश्चय सिकरवार 53 रन बनाकर नाबाद रहे और एक छोर संभाले रखा। भिंड के गेंदबाज रामप्रताप सिंह ने पांच विकेट लिए, लेकिन बढ़त नहीं रोक सके। गेंदबाजी में सात विकेट और बल्लेबाजी में नाबाद 53 रन के लिए निश्चय सिकरवार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *