दोस्त घर से बुलाकर ले गए, फल विक्रेता की हत्या:शव पोखर में मिला, चाकू से 8 वार के निशान; 2 दोस्त गिरफ्तार

दोस्त घर से बुलाकर ले गए, फल विक्रेता की हत्या:शव पोखर में मिला, चाकू से 8 वार के निशान; 2 दोस्त गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में फल विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार को बेलसंड-तरियानी पथ पर मधकौल गांव के समीप एक पोखर से उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र निवासी सुरेश पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ मुन्ना (23) के रूप में हुई है। वह भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनबरसा के हनुमान चौक पर फल की दुकान चलाता था। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस परिजनों का आरोप है कि अभिषेक को घर से बुलाकर ले जाया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बेलसंड एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद और थानाध्यक्ष जंगो राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 9 अक्टूबर को दोस्त के साथ निकला था, फिर नहीं लौटा जानकारी के अनुसार, अभिषेक की मधकौल निवासी सन्नी कुमार से पिछले चार वर्षों से दोस्ती थी। सन्नी घूम-घूमकर जैकेट बेचने का काम करता था। दोनों अक्सर साथ बैठते थे और शराब पार्टी भी करते थे। बताया गया कि 9 अक्टूबर को अभिषेक अपनी दुकान से सन्नी के साथ निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को सन्नी के पोखर से ही अभिषेक का शव बरामद हुआ। शव की जांच के दौरान उसकी पीठ पर चाकू से छह वार और गर्दन पर भी गहरे जख्म के निशान मिले। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मधकौल निवासी सन्नी कुमार और उसके सहयोगी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बेलसंड डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में फल विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार को बेलसंड-तरियानी पथ पर मधकौल गांव के समीप एक पोखर से उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र निवासी सुरेश पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ मुन्ना (23) के रूप में हुई है। वह भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनबरसा के हनुमान चौक पर फल की दुकान चलाता था। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस परिजनों का आरोप है कि अभिषेक को घर से बुलाकर ले जाया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बेलसंड एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद और थानाध्यक्ष जंगो राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 9 अक्टूबर को दोस्त के साथ निकला था, फिर नहीं लौटा जानकारी के अनुसार, अभिषेक की मधकौल निवासी सन्नी कुमार से पिछले चार वर्षों से दोस्ती थी। सन्नी घूम-घूमकर जैकेट बेचने का काम करता था। दोनों अक्सर साथ बैठते थे और शराब पार्टी भी करते थे। बताया गया कि 9 अक्टूबर को अभिषेक अपनी दुकान से सन्नी के साथ निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को सन्नी के पोखर से ही अभिषेक का शव बरामद हुआ। शव की जांच के दौरान उसकी पीठ पर चाकू से छह वार और गर्दन पर भी गहरे जख्म के निशान मिले। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मधकौल निवासी सन्नी कुमार और उसके सहयोगी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बेलसंड डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *