दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:बहराइच के संवेदनशील महराजगंज कस्बे में सुरक्षा जांची, 2 साल पहले हुई थी हिंसा

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:बहराइच के संवेदनशील महराजगंज कस्बे में सुरक्षा जांची, 2 साल पहले हुई थी हिंसा

बहराइच में दुर्गा पूजा और दशहरा को शांति से निपटाने के लिए प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार रात आठ बजे महराजगंज कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी पवन कुमार भी शामिल थे। अधिकारियों ने संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा जांची और त्योहारों के लिए खास सतर्कता बरतने को कहा।
DM और SP ने पुलिस को लगातार गश्त, निगरानी और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि त्योहारों पर शांति और लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है। बता दें कि दो साल पहले महराजगंज बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हुआ था। इसमें रामगोपाल मिश्र नाम के युवक की हत्या हो गई थी, जिसके बाद इलाके में हिंसा हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *