कानपुर BJP उत्तर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बने विजय वाल्मीकि:अनिल दीक्षित बोले- सभी सीटों को जीतने की रणनीति होगी मजबूत

कानपुर BJP उत्तर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बने विजय वाल्मीकि:अनिल दीक्षित बोले- सभी सीटों को जीतने की रणनीति होगी मजबूत

भारतीय जनता पार्टी ने विजय वाल्मीकि को कानपुर उत्तर अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने उनका मनोनयन किया। विजय वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने विश्वास जताया कि विजय वाल्मीकि के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा को मजबूती मिलेगी। साथ ही संगठन की गतिविधियां जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 2027 में चारों सीटें जीतने का लक्ष्य
अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *