वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सम्मान सम्मेलन की तैयारी:जालंधर के सर्किट हाउस में हुई बैठक, समारोह की रूपरेखा पर हुआ मंथन

वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सम्मान सम्मेलन की तैयारी:जालंधर के सर्किट हाउस में हुई बैठक, समारोह की रूपरेखा पर हुआ मंथन

भगवान वाल्मीकि महाराज के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल सम्मान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जालंधर के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मोहल्ला (हेडक्वार्टर) की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से भाग लिया। एस.के. कल्याण की अगुवाई में आयोजित इस बैठक के दौरान सम्मान सम्मेलन को सुचारू और भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही समारोह में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों के संचालन पर योजना तैयार की गई। विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने आपसी तालमेल और सहयोग से काम करने का संकल्प जताया। बैठक में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के मुख्य संचालक अनिल हंस, चंदन ग्रेवाल, ईशांत शर्मा, नरेंद्र थापर, रॉकी कल्याण, बब्बू थापर, सिकंदर कल्याण, विशाल द्रविड़, अरुण संदल और राजिंदर ठक्कर समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने एकसुर में कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज का यह प्रकट दिवस सम्मान सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *