सीतामढ़ी में नवरात्र के पहले दिन पुलिस ने 55 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। चोरी, गुम और छिनतई हुए मोबाइल फोन बरामद करने के बाद रविवार को एसपी ने उनके मालिकों को फोन सौंपे। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 101 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। 55 लोगों को मिले उनके मोबाइल रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मौके पर मौजूद 55 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। वहीं, बाकी मोबाइल के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए सीतामढ़ी पुलिस संबंधित लोगों से संपर्क कर रही है, ताकि उनके खोए या चोरी हुए फोन सुरक्षित वापस किए जा सकें। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने, चोरी होने या छिनतई होने पर लापरवाही न बरतें। तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही केंद्र सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और ब्लॉक कराने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। समय पर शिकायत मिलने से बरामदगी में मदद एसपी ने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल फोन बरामद करने में मदद मिलती है। सीतामढ़ी पुलिस का प्रयास है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जाएं। पुलिस की इस पहल से उन लोगों को राहत मिली है, जो अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे। सीतामढ़ी में नवरात्र के पहले दिन पुलिस ने 55 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। चोरी, गुम और छिनतई हुए मोबाइल फोन बरामद करने के बाद रविवार को एसपी ने उनके मालिकों को फोन सौंपे। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल 101 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। 55 लोगों को मिले उनके मोबाइल रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मौके पर मौजूद 55 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। वहीं, बाकी मोबाइल के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए सीतामढ़ी पुलिस संबंधित लोगों से संपर्क कर रही है, ताकि उनके खोए या चोरी हुए फोन सुरक्षित वापस किए जा सकें। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने, चोरी होने या छिनतई होने पर लापरवाही न बरतें। तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही केंद्र सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और ब्लॉक कराने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। समय पर शिकायत मिलने से बरामदगी में मदद एसपी ने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल फोन बरामद करने में मदद मिलती है। सीतामढ़ी पुलिस का प्रयास है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जाएं। पुलिस की इस पहल से उन लोगों को राहत मिली है, जो अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

