गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के बेटे अमोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। किन परिस्थितियों में उठाया कदम, जांच जारी युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के बेटे अमोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। किन परिस्थितियों में उठाया कदम, जांच जारी युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

