मोतिहारी में रविवार को एक पुल गिरने से हादसा हो गया। सिकारगंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक टूट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने ढाका अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान भलुअहीया गांव निवासी छोटु कुमार (13) के रूप में हुई है। अचानक धंसकर नीचे गिरा पुल कुछ लोग घास काटने के लिए पैदल पुल से गुजर रहे थे, तभी पुल का एक हिस्सा अचानक धंसकर नीचे गिर पड़ा। लोग संभल नहीं पाए और मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। सिकरगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। राहत-बचाव के दौरान रेस्क्यू टीम भी हादसे का शिकार होते-होते बची, सभी सदस्य सुरक्षित रहे। गांव में एक व्यक्ति की मौत से मातम है। पुराने पुल की स्थिति पर उठे सवाल अंग्रेजों के जमाने में बने इस पुल के अचानक ध्वस्त होने की घटना के बाद उसकी मजबूती और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर चर्चा है। पुल से होकर लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए आते-जाते थे। ऐसे में पुल का गिरना बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
खबर अपडेट हो रही है…… मोतिहारी में रविवार को एक पुल गिरने से हादसा हो गया। सिकारगंज थाना क्षेत्र के भगवतपुर भलुआहिया गांव में कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक टूट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने ढाका अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान भलुअहीया गांव निवासी छोटु कुमार (13) के रूप में हुई है। अचानक धंसकर नीचे गिरा पुल कुछ लोग घास काटने के लिए पैदल पुल से गुजर रहे थे, तभी पुल का एक हिस्सा अचानक धंसकर नीचे गिर पड़ा। लोग संभल नहीं पाए और मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। सिकरगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। राहत-बचाव के दौरान रेस्क्यू टीम भी हादसे का शिकार होते-होते बची, सभी सदस्य सुरक्षित रहे। गांव में एक व्यक्ति की मौत से मातम है। पुराने पुल की स्थिति पर उठे सवाल अंग्रेजों के जमाने में बने इस पुल के अचानक ध्वस्त होने की घटना के बाद उसकी मजबूती और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर चर्चा है। पुल से होकर लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए आते-जाते थे। ऐसे में पुल का गिरना बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
खबर अपडेट हो रही है……

