PM Narendra Modi ने IIT Madras के सुधा गोपालकृष्णन Brain Centre का लिया जायजा

PM Narendra Modi ने IIT Madras के सुधा गोपालकृष्णन Brain Centre का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास परिसर स्थित ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का दौरा किया और विशेषज्ञों से इस संस्थान के कामकाज एवं अनुसंधान के बारे में जानकारी ली। चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बनी ‘येलो लाइन’ के उद्घाटन और आईआईटी-मद्रास परिसर स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री इस केंद्र पहुंचे। 

संस्थान के अनुसार, आईआईटी मद्रास द्वारा 2022 में शुरू किए गए ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ का उद्देश्य ‘‘मस्तिष्क की कोशिकाओं और उनके बीच के संपर्कों के स्तर पर मानव मस्तिष्क का मानचित्र तैयार करने की एक महत्वाकांक्षी वैश्विक परियोजना को गति देना है।’’ यह अत्याधुनिक संस्थान विश्व प्रसिद्ध अनुसंधान केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है, जो मानव मस्तिष्क से जुड़े अभूतपूर्व डेटा, वैज्ञानिक निष्कर्ष और तकनीकी उपकरण तैयार करेगा।

इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *