धौलपुर पुलिस ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ और ‘साइबर जागरूकता अभियान’ चला रही है। थाना निहालगंज की कालिका पेट्रोलिंग और महिला गरिमा टीम ने सैंपऊ रोड के एक निजी स्कूल और बस स्टैंड के निजी संस्थान में कार्यक्रम किए। यह अभियान एसपी विकास सांगवान और एएसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन में चला। महिला गरिमा टीम प्रभारी रीना यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्रों को सुरक्षा की जानकारी दी।
टीम ने महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और इमरजेंसी पुलिस नंबर 112 के बारे में बताया। विद्यार्थियों को परेशानी में बिना डरे पुलिस से संपर्क करने को कहा गया। साइबर अपराधों से बचने के तरीके समझाए
साइबर जागरूकता में छात्रों को सेक्सटॉर्शन, फिशिंग, सिम स्वैपिंग और फर्जी लोन ऐप जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके समझाए गए। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड से बचने की सलाह दी। छात्रों को सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने और संदिग्ध कॉल से सावधान रहने को कहा गया। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

