उत्तर प्रदेश में पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) के हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी अपनी लंबित मांगों को लेकर आज (सोमवार) राजधानी लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश लाइब्रेरी एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में अभ्यर्थी सुबह 10 बजे UPSSSC कार्यालय के पास एकत्रित होकर ईको गार्डन के लिए कूच करेंगे। 17 वर्षों से भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले लगभग 17 वर्षों से भर्ती निकलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लंबे इंतजार के कारण हजारों युवाओं के रोजगार के अवसर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आलम यह है कि कई अभ्यर्थी अब सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा भी पार करने की स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने सरकार से उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए लंबित मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। अभ्यर्थियों की ये 5 प्रमुख मांगें:

