जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कोड़ासी के पास अपाची बाइक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार बरियारपुर निवासी तन्नू मांझी घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सुमन झा ने तन्नू मांझी का शुरुआती इलाज किया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बाइक सवार मौके से फरार घायल तन्नू मांझी, पंजाबी मांझी का बेटा है। परिजनों के अनुसार, तन्नू कोड़ासी घूमने गया था। वहां से वह ऑटो पर सवार होकर लौट रहा था। इसी दौरान कोड़ासी के पास अपाची बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार तन्नू के पैर में चोट लगी। टक्कर के बाद अपाची बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तन्नू का इलाज चल रहा है। जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कोड़ासी के पास अपाची बाइक और ऑटो की टक्कर में ऑटो पर सवार बरियारपुर निवासी तन्नू मांझी घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सुमन झा ने तन्नू मांझी का शुरुआती इलाज किया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बाइक सवार मौके से फरार घायल तन्नू मांझी, पंजाबी मांझी का बेटा है। परिजनों के अनुसार, तन्नू कोड़ासी घूमने गया था। वहां से वह ऑटो पर सवार होकर लौट रहा था। इसी दौरान कोड़ासी के पास अपाची बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार तन्नू के पैर में चोट लगी। टक्कर के बाद अपाची बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तन्नू का इलाज चल रहा है।

