गयाजी के प्रसिद्ध मां मंगला गौरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही पहुंचने लगे थे। सुबह 2 बजे के बाद से मंदिर परिसर में कतारें लगनी शुरू हो गईं। जैसे-जैसे सुबह हुई, भक्तों की संख्या बढ़ती गई मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां मंगला गौरी के दरबार में परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भक्तों की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन कर सकें। नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तिमय माहौल मंदिर अध्यक्ष शंकर प्रसाद ने बताया कि शीघ्र दर्शन के लिए पास की व्यवस्था भी की गई है। प्रबंधन का लक्ष्य है कि भक्तों को दर्शन के दौरान कोई परेशानी न हो। महअष्टमी की निशा पूजा के दौरान विशेष ध्यान दिया जाता है और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप व्यवस्था की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां के दर्शन के लिए भक्तों में खास उत्साह है। मंदिर प्रबंधन को उम्मीद है कि नवरात्रि के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचेंगे। गयाजी के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में नवरात्रि के दौरान पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। वहीं, मंदिर प्रबंधन भीड़ को नियंत्रित रखने और भक्तों को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। गयाजी के प्रसिद्ध मां मंगला गौरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही पहुंचने लगे थे। सुबह 2 बजे के बाद से मंदिर परिसर में कतारें लगनी शुरू हो गईं। जैसे-जैसे सुबह हुई, भक्तों की संख्या बढ़ती गई मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां मंगला गौरी के दरबार में परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भक्तों की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन कर सकें। नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तिमय माहौल मंदिर अध्यक्ष शंकर प्रसाद ने बताया कि शीघ्र दर्शन के लिए पास की व्यवस्था भी की गई है। प्रबंधन का लक्ष्य है कि भक्तों को दर्शन के दौरान कोई परेशानी न हो। महअष्टमी की निशा पूजा के दौरान विशेष ध्यान दिया जाता है और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप व्यवस्था की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां के दर्शन के लिए भक्तों में खास उत्साह है। मंदिर प्रबंधन को उम्मीद है कि नवरात्रि के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचेंगे। गयाजी के इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में नवरात्रि के दौरान पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। वहीं, मंदिर प्रबंधन भीड़ को नियंत्रित रखने और भक्तों को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है।

