बगोदर | प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम के मुख्य द्वार के पास शनिवार को पूजा सामग्री की एक दुकान में करीब तीन फीट लंबा कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। फन फैलाए जहरीले सांप को देखकर दुकानदार और आसपास के लोग सहम गए। सूचना देने के बावजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम के नहीं पहुंचने का आरोप है। इसके बाद साहू मोहल्ला निवासी सोनू कुमार साहू ने सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम जानकारी के अनुसार, हरिहरधाम मंदिर के मुख्य द्वार के पास स्थित दुकान में अचानक कोबरा दिखाई दिया। बगोदर बाजार निवासी सुदीप गुप्ता उर्फ टूटू ने वन विभाग को सूचना देकर रेस्क्यू टीम भेजने का आग्रह किया। हालांकि, आरोप है कि विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद सुदीप गुप्ता ने सोनू कुमार साहू से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे सोनू ने काफी मशक्कत के बाद डिब्बे की मदद से कोबरा को पकड़ा और आबादी से दूर चलनिया जंगल में छोड़ दिया। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बगोदर | प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम के मुख्य द्वार के पास शनिवार को पूजा सामग्री की एक दुकान में करीब तीन फीट लंबा कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। फन फैलाए जहरीले सांप को देखकर दुकानदार और आसपास के लोग सहम गए। सूचना देने के बावजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम के नहीं पहुंचने का आरोप है। इसके बाद साहू मोहल्ला निवासी सोनू कुमार साहू ने सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सूचना के बाद भी नहीं पहुंची टीम जानकारी के अनुसार, हरिहरधाम मंदिर के मुख्य द्वार के पास स्थित दुकान में अचानक कोबरा दिखाई दिया। बगोदर बाजार निवासी सुदीप गुप्ता उर्फ टूटू ने वन विभाग को सूचना देकर रेस्क्यू टीम भेजने का आग्रह किया। हालांकि, आरोप है कि विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद सुदीप गुप्ता ने सोनू कुमार साहू से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे सोनू ने काफी मशक्कत के बाद डिब्बे की मदद से कोबरा को पकड़ा और आबादी से दूर चलनिया जंगल में छोड़ दिया। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

