हरियाणवी सिंगर एवं एक्टर दिलेर खरकिया, कहर खरकिया और म्यूजिक प्रोड्यूसर जयजी उर्फ जय सिंह के बीच गानों के अधिकार, बॉन्ड एग्रीमेंट और भुगतान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कहर ने दावा किया है कि जयजी 2028 तक उनके साथ बॉन्ड में है और 2023 से 2026 के बीच उसके तैयार किए गानों पर स्ट्राइक देकर उन्हें विभिन्न प्लेटफॉर्म से हटवाएंगे। वहीं, जयजी ने शनिवार रात को वीडियो जारी कर बॉन्ड एग्रीमेंट होने से इनकार करते हुए कहर से 160 गानों के मिक्स-मास्टर के करीब 24 लाख रुपए मांगे हैं। जयजी का आरोप है कि उसे झूठे दावों के जरिए स्ट्राइक की धमकी दी जा रही है। उसके बकाया भुगतान के साथ सामान भी लौटाया जाए। जयजी के वीडियो के बाद कहर खरकिया ने इंस्टाग्राम पर कुड डॉक्यूमेंट्स दिखाते हुए वीडियो अपलोड किया। कहर ने साथ में लिखा- ‘सोशल मीडिया पर बोलने से कुछ नहीं होगा, कोर्ट में बात करेंगे। साइन किए गए एग्रीमेंट से इनकार? सबूत सार्वजनिक किए।’ पहले जानिए कहर खरकिया ने क्या आरोप लगाए… अब जानिए जयजी ने क्या पलटवार किया… ——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें :- म्यूजिक प्रोड्यूसर बोले-परिवार को कुछ हुआ तो दिलेर खरकिया जिम्मेदार, कहा- फायरिंग केस में लेना देना नहीं; हिसार STF ने पूछताछ कर छोड़ा हरियाणवी सिंगर एवं एक्टर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग केस में STF ने म्यूजिक प्रोड्यूसर जयजी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। जयजी ने सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट करते हुए खुद ये दावा किया। जयजी ने कहा, 18 सितंबर को उन्हें हिसार STF ने उठाया था। पढ़ें पूरी खबर…

