पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना शुरू कर दिया है। पहले 2 चरण के सर्वे में जिन-जिन दावेदारों की स्थिति मजबूत पाई गई, उनके लिए हाईकमान ने फाइनल लेवल का सर्वे शुरू कर दिया। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की टीम 40 सीटों पर फाइनल सर्वे पूरा कर हाईकमान को दे चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट की टीम ने शॉर्टलिस्ट किए गए दावेदारों के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करना शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी ने पहले फेज में अर्बन और सेमी-अर्बन सीटों पर दावेदारों का सर्वे किया। जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट की टीमें 10 दिनों से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों में से टॉप थ्री दावेदारों का अपने स्तर पर सर्वे कर रही हैं। कांग्रेस में दावेदारों को शॉर्टलिस्ट करने का यह फार्मूला टिकट अभी फाइनल नहीं कांग्रेस पार्टी के एक सीनियर नेता का कहना है कि सर्वे के आधार पर जिन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, अभी उनकी टिकट पक्की नहीं है। जिनका आधार अभी तक सबसे ज्यादा है, उन नेताओं के नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पार्टी हाईकमान जब टिकट फाइनल करेगी तो शॉर्टलिस्ट किए गए नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। टिकट पर आखिरी फैसला कांग्रेस पार्टी का संसदीय बोर्ड लेगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी क्यों?:गुटों से तालमेल के एक्सपर्ट, इसी हालत में राजस्थान में बहुमत दिलाया; प्रधान की छुट्टी भी संभव कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल की जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब में पार्टी का नया प्रभारी लगा दिया है। पायलट वही नेता हैं, जिन्होंने 2018 में गुटबाजी के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत दिलाया था। पूरी खबर पढ़ें…

