जनपद अध्यक्ष के बेटे का शव कुएं में मिला:शुक्रवार रात से लापता था; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगेगी वजह

जनपद अध्यक्ष के बेटे का शव कुएं में मिला:शुक्रवार रात से लापता था; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगेगी वजह

शिवपुरी जिले की बदरवास जनपद अध्यक्ष मीरा परिहार के 35 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र परिहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगाखेड़ी में उसका शव खेत में बने कुएं में मिला। धर्मेंद्र शुक्रवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धर्मेंद्र की मौत कुएं में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *