पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को जानकारी दी:नामांकन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज पर किया मार्गदर्शन

पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को जानकारी दी:नामांकन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज पर किया मार्गदर्शन

कोटपूतली में पंचायत समिति आम चुनाव-2026 की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर के निर्देश पर शनिवार को जिले की सभी पंचायत समितियों में ‘प्रत्याशी प्रबोधन संवाद कार्यक्रम’ हुए। इसमें संभावित उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया और नामांकन के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने का तरीका, जरूरी दस्तावेज, फॉर्म सही से भरना और घोषणाएं करने के बारे में बताया गया। उन्हें नामांकन के दौरान सावधानियों और पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि नियमों का पालन न करने, दस्तावेजों की कमी या अन्य वजहों से नामांकन रद्द हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को नामांकन भरने से लेकर जमा करने तक सावधानी बरतने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि इन कार्यक्रमों से उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया समझने और नामांकन में गलतियों से बचने में मदद मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *