दुर्गावास स्कूल में शैक्षिक प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मिला सम्मान, मतदान का संदेश भी दिया गया

दुर्गावास स्कूल में शैक्षिक प्रदर्शनी, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मिला सम्मान, मतदान का संदेश भी दिया गया

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दुर्गावास में शनिवार को प्रिंसिपल गरिमा रावत की अध्यक्षता में शैक्षिक प्रदर्शनी हुई। इसमें कक्षा 6 से 12 के छात्राओं ने आकर्षक मॉडल-चार्ट दिखाए। छात्राओं के मॉडल-चार्ट ने सबका ध्यान खींचा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार मिले। विज्ञान वर्ग में वर्षा-गोपाल पहले, भूमिका चौहान-रजीना दूसरे। कला वर्ग में कोमल पहले, सूरज दूसरे स्थान पर आए। भाषा वर्ग में मनीषा ने पहला स्थान पाया। बनवारी लाल नायक ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्वीप गतिविधि के तहत छात्राओं व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। राजेंद्र सिंह चौहान, गोपाल सिंगारिया, लेखपाल सिंह रावत, विजय शर्मा, दिनेश सिंह, ममता शर्मा, कमल वैष्णव, नियाज काठात, देवीलाल, अशोक भारती, विपिन गोस्वामी, रिछपाल सारण, मुकेश सीरवी, ज्योनी भारद्वाज, सुनीता खेदड़, सुनीता वर्मा समेत स्टाफ मौजूद था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *