श्रीगंगानगर में रैपिडो कैप्टन के साथ मारपीट, कैश लूटकर भागे:चलती बाइक को बदमाशों ने धक्का देकर गिराया, सिर पर डंडे से वार किए

श्रीगंगानगर में रैपिडो कैप्टन के साथ मारपीट, कैश लूटकर भागे:चलती बाइक को बदमाशों ने धक्का देकर गिराया, सिर पर डंडे से वार किए

श्रीगंगानगर शहर में एक रैपिडो कैप्टन के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सरकारी हॉस्पिटल से नेक्सा शोरूम के सामने स्थित भाजपा ऑफिस के पास तीन बदमाशों ने चलती बाइक को धक्का देकर बाइक सवार कैप्टन को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर जेब से 1500 रुपए, मोबाइल फोन और स्प्लेंडर प्लस बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में विनोद कुमार, निवासी सद्भावना नगर (श्रीगंगानगर) ने बताया कि वह शहर में रैपिडो बाइक चलाता है। 7 अक्टूबर की रात करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच वह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे निशाना बनाया। तीनों ने अपने चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपियों ने उसकी चलती बाइक को धक्का मारा, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद एक आरोपी ने उसे रुपए निकालने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 1500 रुपए निकाल लिए। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर और बाएं पैर पर डंडे से वार किया। हेलमेट पहने होने के कारण विनोद के सिर पर गंभीर चोट लगने से बचाव हुआ। विनोद कुमार के शोर मचाने के बावजूद आरोपी उसके साथ मारपीट करते रहे। वारदात के बाद आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। फिलहाल रैपीडो कैप्टन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *