कन्नौज में सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता राजपाल सिंह राजू ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान राजपाल सिंह राजू ने लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उनके विचार समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

