3.95 लाख पेंशनर्स के अकाउंट में पहुंचे 44.88 करोड़ रुपए:बेतिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को मिली राहत

3.95 लाख पेंशनर्स के अकाउंट में पहुंचे 44.88 करोड़ रुपए:बेतिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को मिली राहत

पश्चिम चंपारण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 3,95,298 लाभार्थियों के बैंक खातों में 44.88 करोड़ रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम से सीधे DBT के जरिए राशि भेजी। इससे जिले के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद मिली है। लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजने का लक्ष्य इस योजना के तहत अब पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1,100 रुपये पेंशन मिल रही है। 10 अक्टूबर, शनिवार को बेतिया समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसमें अधिकारियों ने पेंशन वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन वितरण से जुड़ी समस्याओं को जल्दी हल करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को परेशानी न हो और सभी को समय पर पेंशन मिले। सरकार ने अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजने का लक्ष्य रखा है। पश्चिम चंपारण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 3,95,298 लाभार्थियों के बैंक खातों में 44.88 करोड़ रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम से सीधे DBT के जरिए राशि भेजी। इससे जिले के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद मिली है। लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजने का लक्ष्य इस योजना के तहत अब पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1,100 रुपये पेंशन मिल रही है। 10 अक्टूबर, शनिवार को बेतिया समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसमें अधिकारियों ने पेंशन वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन वितरण से जुड़ी समस्याओं को जल्दी हल करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को परेशानी न हो और सभी को समय पर पेंशन मिले। सरकार ने अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजने का लक्ष्य रखा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *