ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

चर्चिल ब्रदर्स की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में रविवार को फतोर्दा स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ अपने नये सफर का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ करना चाहेगी। मुख्य कोच दिमित्रिस दिमित्रियो ने मुकाबले से पहले टीम की तैयारियों और उसकी अलग फुटबॉल पहचान विकसित करने के लक्ष्य पर जोर दिया। दिमित्रियो ने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब की संस्कृति और जीतने की मानसिकता के अनुरूप खेलने की एक अलग शैली विकसित करना है ताकि टीम मैदान पर निरंतरता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।उन्होंने कहा, “चर्चिल ब्रदर्स जैसे ऐतिहासिक क्लब का आईएसएल में मार्गदर्शन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारा लक्ष्य एक मजबूत फुटबॉल संस्कृति विकसित करना के साथ खेलने की ऐसी शैली स्थापित करना है जो इस क्लब की पहचान को दर्शाए।”
चर्चिल ब्रदर्स एक सत्र के अंतराल के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में वापसी कर रहा है। क्लब ने जमशेदपुर एफसी का खेल लाइसेंस अपने नाम किया है।टाटा स्टील ने अगस्त 2026 में क्लब की सीनियर टीम का संचालन बंद करने का फैसला किया था, जिसके बाद चर्चिल ब्रदर्स को आईएसएल में खेलने का मौका मिला। गोवा के इस क्लब की वापसी भारतीय फुटबॉल में उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुई है। चर्चिल ब्रदर्स 2024-25 आई-लीग का खिताब जीतने से चूक गया था।खेल पंचाट (सीएएस) के फैसले के बाद खिताब इंटर काशी को मिला था। इसके बाद चर्चिल ब्रदर्स ने अगले राष्ट्रीय सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। 

चर्चिल ब्रदर्स की टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में रविवार को फतोर्दा स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ अपने नये सफर का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ करना चाहेगी। मुख्य कोच दिमित्रिस दिमित्रियो ने मुकाबले से पहले टीम की तैयारियों और उसकी अलग फुटबॉल पहचान विकसित करने के लक्ष्य पर जोर दिया। दिमित्रियो ने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब की संस्कृति और जीतने की मानसिकता के अनुरूप खेलने की एक अलग शैली विकसित करना है ताकि टीम मैदान पर निरंतरता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।

उन्होंने कहा, “चर्चिल ब्रदर्स जैसे ऐतिहासिक क्लब का आईएसएल में मार्गदर्शन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारा लक्ष्य एक मजबूत फुटबॉल संस्कृति विकसित करना के साथ खेलने की ऐसी शैली स्थापित करना है जो इस क्लब की पहचान को दर्शाए।”
चर्चिल ब्रदर्स एक सत्र के अंतराल के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में वापसी कर रहा है। क्लब ने जमशेदपुर एफसी का खेल लाइसेंस अपने नाम किया है।

टाटा स्टील ने अगस्त 2026 में क्लब की सीनियर टीम का संचालन बंद करने का फैसला किया था, जिसके बाद चर्चिल ब्रदर्स को आईएसएल में खेलने का मौका मिला। गोवा के इस क्लब की वापसी भारतीय फुटबॉल में उथल-पुथल भरे दौर के बाद हुई है। चर्चिल ब्रदर्स 2024-25 आई-लीग का खिताब जीतने से चूक गया था।

खेल पंचाट (सीएएस) के फैसले के बाद खिताब इंटर काशी को मिला था। इसके बाद चर्चिल ब्रदर्स ने अगले राष्ट्रीय सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *