सर्व पितृ अमावस्या पर पीपाधाम में हुआ सामूहिक तर्पण:लोगों ने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर जलांजलि देकर निभाई परंपरा

सर्व पितृ अमावस्या पर पीपाधाम में हुआ सामूहिक तर्पण:लोगों ने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर जलांजलि देकर निभाई परंपरा

झालावाड़ में सर्व पितृ अमावस्या पर पीपाधाम में सामूहिक जलांजलि और तर्पण कार्यक्रम हुआ। शनिवार सुबह 11 बजे पीपाधाम सेवा समिति ने यह आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अपने पितरों को जल अर्पित कर श्रद्धा जताई। कार्यक्रम में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में आए। उन्होंने सफेद धोती और अंगोछा पहना था। वे अपने साथ आसन और आचमन के लिए गिलास भी लाए थे। सभी ने मिलकर विधि-विधान से तर्पण किया। यह कर्म निःशुल्क कराया गया। पीठाधीश्वर संत झंकारेश्वरदास त्यागी महाराज ने सर्व पितृ अमावस्या का महत्व बताया। उन्होंने कहा, पितृपक्ष में इस दिन का खास महत्व है। जो लोग तर्पण या श्राद्ध नहीं कर पाते, उनके लिए यह पितरों को श्रद्धा अर्पित करने का विशेष मौका है।
महाराज ने कहा, भारतीय संस्कृति में पितरों का सम्मान करने की परंपरा है। तर्पण से पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट होती है और यह व्यक्ति को अपनी परंपराओं से जोड़ता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *