पाल माण्डव में कुएं में डूबने से युवती की मौत:पानी भरते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा; सीढ़ियों पर चप्पल मिलने से चला पता

पाल माण्डव में कुएं में डूबने से युवती की मौत:पानी भरते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा; सीढ़ियों पर चप्पल मिलने से चला पता

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल माण्डव गांव में एक युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई। 20 साल की रोशनी परमार पानी भरने गई थी, तभी पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। दोवड़ा थाने के एएसआई डायालाल पाटीदार ने बताया कि पाल मांडव निवासी मोहन परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी बेटी रोशनी परमार घर के पास कुएं पर पानी भरने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश के दौरान कुएं की सीढ़ियों पर रोशनी की चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला गया।
परिजन रोशनी को तुरंत जिला अस्पताल डूंगरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *