कटनी में बेकाबू होकर पलटी बस, नाबालिग लकड़ी की मौत:22 से अधिक यात्री घायल, रजा ट्रेवल सर्विस की थी बस

कटनी में बेकाबू होकर पलटी बस, नाबालिग लकड़ी की मौत:22 से अधिक यात्री घायल, रजा ट्रेवल सर्विस की थी बस

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। बंजारी के पास रज़ा बस सर्विस की एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इसमें एक मासूम बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। रास्ते में तोड़ा दम पिपरा गांव की 16 वर्षीय शिवानी लोधी (पिता संतोष) को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि 22 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। बस के अनियंत्रित होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग या तकनीकी खराबी की आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *