सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर प्रज्ञा कुंज आमला में सामूहिक तर्पण:गायत्री परिवार ने किया आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी किया याद

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर प्रज्ञा कुंज आमला में सामूहिक तर्पण:गायत्री परिवार ने किया आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी किया याद

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर शनिवार को प्रज्ञा कुंज आमला में पितरों के तर्पण का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए परिजनों ने अपने पूर्वजों को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और इष्ट-मित्रों के नाम से भी तर्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूजन सामग्री गायत्री परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने साथ पूजन पात्र और धोती लाए थे। राधेश्याम गामी, रामेश्वर गोठी और छतर सिंह भगत ने बताया कि इसका मकसद पितरों को याद कर उनके प्रति आभार जताना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *