चित्रकूट में मछली पकड़ने गए 3 युवकों की संदिग्ध मौत:जडेरा बांध की नहर में मिले तीनों के शव, अधिकारी मौके पर पहुंचे

चित्रकूट में मछली पकड़ने गए 3 युवकों की संदिग्ध मौत:जडेरा बांध की नहर में मिले तीनों के शव, अधिकारी मौके पर पहुंचे

चित्रकूट में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह जडेरा बांध में तीनों नहर के गेट के अंदर गए थे। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। घटना के समय मौजूद एक अन्य साथी द्वारा जानकारी मिलने पर परिजन और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और तहसील अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर किसी जहरीले जीव के काटने या विषैले पदार्थ के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के जडेरा बांध का बताया जा रहा है। पहले हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए- मामला विस्तार से पढ़िए – चुरेह केसुरवा गांव निवासी राजपाल (17) पुत्र स्व. लवकुश, महेंद्र (30) पुत्र जोधी और रामकेश (32) पुत्र तीरथ शनिवार सुबह करीब छह बजे जडेरा बांध में मछली पकड़ने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के लिए तीनों नहर के गेट के अंदर चले गए। इसके बाद तीनों की मौत की खबर सामने आई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले जीव के काटने अथवा किसी विषैले पदार्थ के संपर्क में आने से उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया कि महेंद्र का भाई सुरविजय भी उनके साथ मौजूद था। घटना की जानकारी होने पर उसने घरवालों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी मानिकपुर विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार यादव और नायब तहसीलदार दयाशंकर वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे तीनों की मौत की असली वजह सामने आ सके। ————- ये खबर भी पढ़ें संत प्रेमानंद पर सवाल उठाने वाले फलाहारी बाबा कौन हैं?:सपा से भाजपा में आए, विराट-अनुष्का ने 5 करोड़ का सच बताया तो माफी मांगी “विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बुलाया गया था।” ये दावा करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा अब पलट गए हैं। उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।यह पहला मौका नहीं है, जब फलाहारी बाबा बैकफुट पर आए हों। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *