पारख महासंघ की ‘आत्मसम्मान यात्रा’:कौशल किशोर ने उठाई समान शिक्षा और पाठ्यक्रम बदलाव की मांग

पारख महासंघ की ‘आत्मसम्मान यात्रा’:कौशल किशोर ने उठाई समान शिक्षा और पाठ्यक्रम बदलाव की मांग

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘आत्मसम्मान यात्रा’ तीसरे दिन बाराबंकी पहुंची। यात्रा में मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर सहित कई पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। बाराबंकी के महमूदपुर, बनौगा, नगर, ग्वारी चौराहा, कोटवाकला, विशुनपुर, बिलौली, सवितापुर और मसौली चौराहा समेत कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जनसभाएं आयोजित की गईं। जनसभाओं को संबोधित करते हुए कौशल किशोर ने देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में नशे के नुकसान और अपराध व कानून की बुनियादी जानकारी को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, नई पीढ़ी को देश के इतिहास से अवगत कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी पाठ्यक्रम में प्रमुखता से जगह देने की मांग की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *