कैमूर में 70 साल की बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना चांद थाना क्षेत्र के कुढ़नू गांव की है। महिला घर पर अकेली रहती थी, जबकि उनका बेटा मुंबई में काम करता है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी की पहचान कर ली है। चांद थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि घटना का पता तब चला जब महिला का मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थाना अध्यक्ष के अनुसार, यह हत्या पुराने किसी छोटे विवाद के कारण की गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। नामजद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। कैमूर में 70 साल की बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना चांद थाना क्षेत्र के कुढ़नू गांव की है। महिला घर पर अकेली रहती थी, जबकि उनका बेटा मुंबई में काम करता है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी की पहचान कर ली है। चांद थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि घटना का पता तब चला जब महिला का मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस थाना अध्यक्ष के अनुसार, यह हत्या पुराने किसी छोटे विवाद के कारण की गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। नामजद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

