रास्ता मांगने पर व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट:हापुड में कार तोड़ी, लैपटॉप गायब, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

रास्ता मांगने पर व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट:हापुड में कार तोड़ी, लैपटॉप गायब, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

हापुड़ में सिटी कोतवाली इलाके के मजीदपुरा में रास्ता मांगने पर हुए विवाद में एक व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े और लैपटॉप गायब कर दिया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस से शिकायत करते हुए व्यापारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि उनके घर के पास इकराम की चाय की दुकान पर देर रात तक भीड़ रहती है। 7 जून की शाम करीब 7 .30 बजे दानिश ने रास्ता मांगा तो इकराम, गुलजार, इमरान, सुहैल और अर्श से कहासुनी हुई। इसके बाद पांचों ने घर में घुसकर दानिश व उनके भाई फैसल से मारपीट की। हमलावरों ने फावड़े और लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े, जिससे ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। पांचों नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कार से लैपटॉप भी गायब मिला। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *