बरेली में संगठन विस्तार अभियान:राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल में शामिल हुए सिविल लाइंस के प्रमुख व्यापारी

बरेली में संगठन विस्तार अभियान:राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल में शामिल हुए सिविल लाइंस के प्रमुख व्यापारी

बरेली में राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल से व्यापारियों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी सरदार लक्की मोंगा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने माला और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और सदस्यता लेने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत और युवा प्रभारी इंसान इशू मौजूद रहे। युवा अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह बिंद ने सरदार लक्की मोंगा का अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित अन्य व्यापारियों ने भी सरदार लक्की मोंगा का स्वागत किया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने की बात कही। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए सदस्य के जुड़ने से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *