DM ने चारों तहसीलों के एसडीएम बदले:अभय सिंह फिर बने एसडीएम सदर,अंजनी कुमार मिश्रा उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा बने

DM ने चारों तहसीलों के एसडीएम बदले:अभय सिंह फिर बने एसडीएम सदर,अंजनी कुमार मिश्रा उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा बने

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले की चारों तहसीलों के एसडीएम बदल दिए हैं। सदर तहसील से दो महीने पहले हटाए गए अभय सिंह को फिर से सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। हरदोई से ट्रांसफर पर आए मयंक कुंडू को कांठ का एसडीएम बनाया गया है। बिलारी एसडीएम प्रिंस वर्मा को हटाकर अब उन्हें अपर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। उन पर प्रभारी अधिकारी निर्वाचन का कार्यभार भी रहेगा। कांठ की एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी को एसीएम सेकेंड बनाया गया है। वे पीओ डूडा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।
दो महीना पहले सदर तहसील के एसडीएम बनाए गए अभिषेक सिंह को कांठ में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। जबकि ठाकुरद्वारा के एसडीएम वेद प्रकाश पांडेय को एसडीएम न्यायिक बिलारी बनाया गया है। एसीएस सेकेंड अंजनी कुमार मिश्रा को ठाकुरद्वारा का नया एसडीएम बनाया गया है। जबकि कांठ के एसडीएम न्यायिक अमित सिंह को बिलारी का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
बिलारी में एसडीएम न्यायिक का काम देख रहे अभय सिंह अब मुरादाबाद सदर तहसील के नए एसडीएम होंगे। जबकि संभल से आई एसडीएम वंदना मिश्रा को एसडीएम मुख्यालय के साथ-साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व विशेष कार्याधिकारी एमडीए की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *