नरसिंहगढ़ प्लस 2 हाईस्कूल की छात्रा क्लास में अचानक हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

नरसिंहगढ़ प्लस 2 हाईस्कूल की छात्रा क्लास में अचानक हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

धालभूमगढ़ | नरसिंहगढ़ प्लस 2 उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की एक छात्रा पढ़ाई के दौरान कक्षा में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़ पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के कुछ समय बाद छात्रा को होश आ गया। इसके बाद परिजनों और शिक्षकों ने राहत महसूस की। सूचना मिलने पर ‘सेवा ही धर्म’ ग्रुप के नौशाद अहमद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने छात्रा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। घटना के बारे में पूछताछ की। लगातार सामने आ रही घटनाओं से अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मामले की जांच करनी चाहिए। धालभूमगढ़ | नरसिंहगढ़ प्लस 2 उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की एक छात्रा पढ़ाई के दौरान कक्षा में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने छात्रा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़ पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के कुछ समय बाद छात्रा को होश आ गया। इसके बाद परिजनों और शिक्षकों ने राहत महसूस की। सूचना मिलने पर ‘सेवा ही धर्म’ ग्रुप के नौशाद अहमद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने छात्रा की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। घटना के बारे में पूछताछ की। लगातार सामने आ रही घटनाओं से अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मामले की जांच करनी चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *