बोकारो | हम आपको सुनते हैं लोक संवाद में शुक्रवार को चास निवासी दुलाल हलदर की जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत का त्वरित निष्पादन किया गया। डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर महज दो घंटे में रसीद काट दी गई। दुलाल हलदर ने बताया कि वे लंबे समय से रसीद कटवाने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। शुक्रवार को उन्होंने लोक संवाद में डीसी के समक्ष अपनी शिकायत रखी। इस पर डीसी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद रसीद जारी कर दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार, लोक संवाद का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना है। बोकारो | हम आपको सुनते हैं लोक संवाद में शुक्रवार को चास निवासी दुलाल हलदर की जमीन की ऑनलाइन लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत का त्वरित निष्पादन किया गया। डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर महज दो घंटे में रसीद काट दी गई। दुलाल हलदर ने बताया कि वे लंबे समय से रसीद कटवाने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। शुक्रवार को उन्होंने लोक संवाद में डीसी के समक्ष अपनी शिकायत रखी। इस पर डीसी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद रसीद जारी कर दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार, लोक संवाद का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना है।

