‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:सर्किल की बंद लाइट और सफाई की समस्या सुलझी, पार्षद अनुराग गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार’

‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:सर्किल की बंद लाइट और सफाई की समस्या सुलझी, पार्षद अनुराग गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार’

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर वार्डों की सड़क, पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। लोग फोटो और पोस्ट के जरिए शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, वहीं रियल टाइम फीडबैक के बाद जिम्मेदार विभागों की सक्रियता भी दिख रही है। लगातार उठ रहे मुद्दों पर कार्रवाई से शहर में सकारात्मक बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… हवा में लटका मीटर, शिकायत पर सुनवाई नहीं ‘भास्कर समाधान’ पर रामा कृष्णा पुरम सेक्टर–B से शाहिद अली ने हवा में बिजली के तार के सहारे लटके मीटर की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेरे घर के बाहर लगा डिजिटल मीटर बोर्ड से निकलकर हवा में लटक गया है। रात को ही इसकी शिकायत केडीईएल को कर दी थी। लेकिन 24 घंटे बाद भी न तो मीटर ठीक किया गया है न ही केडीईएल का कोई कर्मचारी मौके पर आया है। खम्भा झुक कर घर के कोने पर टिका, हादसे का डर राहुल ने सकतपुरा के इमैनुएल मिशन पब्लिक स्कूल के पास अपनी गली में घर पर झुके बिजली के खम्भे की शिकायत भेजी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हमारे घर के सामने लगा लोहे का खम्भा एक ओर झुक कर हमारे मकान से टिक गया है। बारिश होने पर इसमें अर्थिंग या करंट आने का डर बना रहता है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा कर हमारी और गली के लोगों की सुरक्षा करें। केईडीएल ने सड़क उखाड़ी, तीन महीने बाद भी मरम्मत नहीं ‘भास्कर समाधान’ पर रंगबाड़ी योजना से जुगराज राठौर ने टूटी सड़क की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा है कि रंगबाड़ी के कृष्णा नगर में पावर हाउस रोड पर लोड शिफ्टिंग के लिए केईडीएल ने सड़क खोदकर केबल डालने का काम किया था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी इस रोड का पैचवर्क नहीं किया गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और छोटे लोडिंग वाहन को काफी असुविधा हो रही है। रात के समय एक्सीडेंट होने की आशंका बनी रहती है। संबंधित विभाग से अपील है कि इसका समाधान करें। सौंदर्यीकरण को लगाए महंगे पौधे, बिना देखभाल मुरझाए जुगराज राठौर ने ही घटोत्कच सर्किल से गोबरिया बावड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर सौंदर्यीकरण के लिए हो रहे काम की तरफ प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर रोड पर पॉवर हाउस के सामने, महावीर नगर–III में ग्रीन बेल्ट के पास केडीए सौंदर्यीकरण का काम करवा रहा है। लेकिन इस नए प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे कीमती पौधों की कोई देखभाल नहीं की जा रही है। इससे रोपे जाने के दो–तीन दिन में ही वे मुरझा रहे हैं। इन पौधों के पास ही अनावश्यक मलबा भी पड़ा हुआ है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन कोटा के एमबीएस रोड, वृन्दावन डेयरी के पीछे वाली गली, रंगबाड़ी से नवीन जांगिड़ ने सफाई न होने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि निगम कर्मचारियों ने कई सप्ताह से हमारी गली में नियमित रूप से सफाई करना और कचरा उठाना बंद कर दिया है। इससे गली में कचरे का ढेर लगा रहता है। नवीन की समस्या पोस्ट होने के बाद निगम कर्मचारियों ने गली की सफाई कर कचरा हटा दिया है। वार्ड 50 के पार्षद अनुराग गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार’ अर्जुन कुमावत ने ‘भास्कर समाधान’ पर खराब रोड लाइट की समस्या भेजी थी। उन्होंने पोस्ट कर जानकारी दी थी कि जीएडी सर्किल के पास, श्रीनाथपुरम स्टेडियम की दीवार की तरफ स्लिप लेन पर जो सजावटी लाइट्स लगी हुई थीं, वो बीते पांच दिनों से बंद हैं। इससे स्लिप लेन की तरफ काफी अंधेरा है जिससे दुर्घटना का डर भी बना हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 50 के पार्षद अनुराग गौतम ने संबंधित विभाग की टीम से समन्वय कर लाइट ठीक करवा दीं। इससे स्लिप लेन की रोशनी और सर्किल का सौंदर्य फिर से बहाल हो गया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *