जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर के अलग–अलग वार्डों की मूलभूत समस्याओं के लगातार समाधान करवा रहा है। इससे शहर में सकारात्मक बदलाव भी नजर आने लगे हैं। लोग अब खुलकर अपनी समस्याओं पर जिम्मेदारों से सवाल कर रहे हैं। फोटो और पोस्ट के जरिये रियल टाइम फीडबैक मिलने से अधिकारी भी फील्ड में सक्रियता दिखा रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सूर सागर: 15 साल से डम्पिंग यार्ड बनी बाउंड्रीवॉल जोधपुर के रिडिया चौराहा, सूर सागर से रणजीत सिंह ने पोस्ट कर कचरा न हटाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि वार्ड 2, सूरजबेरा, रेलवे लाइन की बाउंड्रीवॉल के पास कचरे का ढेर लगा रहता है। बीते 15 सालों से यह जगह डम्पिंग यार्ड बनी हुई है। पहले यहां निगम के डस्टबिन भी रखे हुए थे लेकिन अब वह भी नहीं हैं। निगम के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को लगातार शिकायत करने के बावजूद यहां से कचरा नहीं हटाया जा रहा है। सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। इमली बाड़ी: प्रशासन की लापरवाही से गलियों में अंधेरा सूर सागर रोड के वार्ड 5 में इमली बाड़ी से मोहम्मद यूसुफ ने गली में घना अंधेरा रहने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे मोहल्ले में तीन गलियों में रोड एवं स्ट्रीट लाइट न होने के कारण घना अंधेरा छाया रहता है। नगर निगम के विद्युत विभाग में हमने इस समस्या के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से निगम से रोड लाइट की व्यवस्था करने की अपील की है। सोढों की ढाणी: खंभे लगाए, लेकिन रोड लाइट एक भी नहीं जोधपुर शहर के सोढों की ढाणी से दीपू सोलंकी ने पूरे रास्ते पर रोड लाइट न लगे होने की समस्या पोस्ट की है। दीपू ने अपनी पोस्ट में बताया कि सोढों की ढाणी से कालीबेरी तक सड़क के दोनों तरफ बिजली विभाग ने खम्भे तो बहुत पहले लगा दिए। लेकिन इनमें से किसी भी पोल पर एक भी लाइट आज तक नहीं लगी है। यह पूरा रोड भी टूटा और जर्जर हालत में है। बारिश और अंधेरे में इस रोड से आने–जाने में आमजन को बहुत परेशानी होती है। झालामंड: झाड़ियों के पीछे छिपा प्राथमिक उपचार केन्द्र शहर के झालामंड क्षेत्र की वायु विहार कॉलोनी में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की समस्या गोकुल चौधरी ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र को जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ ऊंची–ऊंची जंगली बबूल, कंटीली झाड़ियां और खरपतवार उग आए हैं। इससे स्वास्थ्य केन्द्र नजर आना ही बंद हो गया है। इतना ही नहीं इस सड़क पर आने–जाने वाले वाहन चालकों को भी इन झाड़ियों की वजह से सामने से आता वाहन नजर नहीं आता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। निगम से अपील है कि इसका समाधान करवाकर स्थानीय लोगों को राहते देने का काम करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… सरदारपुरा: पोस्ट के 24 घंटे में हुआ कचरे का निपटारा ‘भास्कर समाधान’ पर शहर के सरदारपुरा इलाके से जयप्रकाश ने खुले में कचरा पड़ा होने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि यूको बैंक फर्स्ट–सी रो में निगम का डस्टबिन न होने की वजह से लोग घरों और दुकानों का कचरा चौक में डाल रहे हैं। नियमित साफ–सफाई न होने के कारण व्यवस्था और बिगड़ती जा रही है। सफाई कर्मचारियों को भी प्रशासन का डर नहीं है। गाहे–बगाहे ही सफाई करने आते हैं। समस्या के पोस्ट होने के 24 घंटे में ही निगम कर्मचारियों ने समस्या का समाधान कर दिया। सूर सागर: वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ‘पब्लिक के स्टार’ रावतों का बास, सूर सागर से चेतन सैन ने ओवरफ्लो और लीक हुई सीवरेज चैम्बर की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि खत्री मिष्ठान भण्डार के सामने सीवरेज लाइन बीते कई दिनों से ओवरफ्लो होकर बह रही है। गंदगी से पूरे रास्ते में बदबू हो रही है। पैदल चलने वालों को भी बहुत परेशानी होती है। पोस्ट होने के बाद इस समस्या पर वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने ओवरफ्लो चैम्बर का समाधान करवा स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को राहत दी। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

