बक्सर के कई इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल:दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा शटडाउन, उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम

बक्सर के कई इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल:दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा शटडाउन, उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम

बक्सर के ब्रह्मपुर समेत कई इलाकों में आज शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। महाराजगंज जीआईएस से नुआंव तक 33 केवी बिजली लाइन में काम के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान 33 केवी ब्रह्मपुर फीडर का शटडाउन रहेगा। इससे ब्रह्मपुर, रानीपुर और नुआंव बिजली उपकेंद्रों से जुड़े नुआंव, कठार, रघुनाथपुर, नैनीजोर, गरहथा और गायघाट समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील इससे घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और अन्य बिजली पर निर्भर लोगों को दिक्कत हो सकती है। उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें और पानी जमा कर लें, ताकि परेशानी न हो। बक्सर के ब्रह्मपुर समेत कई इलाकों में आज शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। महाराजगंज जीआईएस से नुआंव तक 33 केवी बिजली लाइन में काम के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान 33 केवी ब्रह्मपुर फीडर का शटडाउन रहेगा। इससे ब्रह्मपुर, रानीपुर और नुआंव बिजली उपकेंद्रों से जुड़े नुआंव, कठार, रघुनाथपुर, नैनीजोर, गरहथा और गायघाट समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील इससे घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और अन्य बिजली पर निर्भर लोगों को दिक्कत हो सकती है। उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें और पानी जमा कर लें, ताकि परेशानी न हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *