मेगा पीटीए…अभिभावकों ने जानी बच्चों की प्रोग्रेस

मेगा पीटीए…अभिभावकों ने जानी बच्चों की प्रोग्रेस

अमृतसर | जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम डीसी दलविंदरजीत सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत हुआ, जिसमें हजारों अभिभावक स्कूलों में पहुंचे और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति व गतिविधियों की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी अमृतसर कंवलजीत सिंह संधू ने सरकारी एलिमेंटरी स्कूल तुंगबाला और सर्कुलर रोड में बैठक का निरीक्षण कर मिशन समर्थ पर अभिभावकों से चर्चा की तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधिकारी अमृतसर हरजिंदर सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करतारपुर, बुताला, सठियाला, सठियाला (कुड़ियां), बल्ल सरां और ब्यास में निरीक्षण करते हुए अंग्रेजी परियोजना, अंग्रेजी मोबाइल ऐप, कौशल शिक्षा और जेईई व एनईईटी के लिए कोचिंग संबंधी जानकारी साझा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *