मेरठ समेत 8 शहरों में ओले गिरे, लखनऊ में बाढ़:बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, उत्तराखंड के चमोली-पिथौरागढ़ में स्नोफॉल

मेरठ समेत 8 शहरों में ओले गिरे, लखनऊ में बाढ़:बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, उत्तराखंड के चमोली-पिथौरागढ़ में स्नोफॉल

यूपी में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। मेरठ और बरेली समेत 8 शहरों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। लखनऊ में लगातार 11वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज में 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा डूबे हैं। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। बिहार में मानसून की वापसी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राज्य के 18 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तराखंड के सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को 6 जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। चमोली-पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 3 जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। उसके असर से बीकानेर समेत तीन जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *