10 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय आरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम:राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में हो सकते हैं शामिल, तैयारियां पूरी

10 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय आरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम:राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में हो सकते हैं शामिल, तैयारियां पूरी

उदवंतनगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। इसमें बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में उतरेगा, जिसके लिए हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद वे विश्वविद्यालय के परीक्षा सभागार में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे। केंद्रीय विद्यालय के बच्चे कई दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। वे राज्यपाल के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। वार्षिकोत्सव की निगरानी केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एस अहमद खान कर रहे हैं। उदवंतनगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। इसमें बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में उतरेगा, जिसके लिए हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद वे विश्वविद्यालय के परीक्षा सभागार में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे। केंद्रीय विद्यालय के बच्चे कई दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। वे राज्यपाल के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। वार्षिकोत्सव की निगरानी केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एस अहमद खान कर रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *