कानपुर के घाटमपुर के परास गांव में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लगभग तीन घंटे लिंक मार्ग पर यातयात प्रभावित रहा। सजेती थाना क्षेत्र के किराव गांव निवासी 50 वर्षीय प्रहलाद कश्यप बाइक से शुक्रवार शाम परास गांव निवासी अपने पारिवारिक चाचा राजेंद्र काश्यप के यहां पर आए थे, देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी गांव के किनारे पहुंचते ही तेज रफ्तार ईंट लोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने परास बरीपाल लिंक मार्ग पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया परिजनों और ग्रामीणों को समझाने के साथ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीण ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़े घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे है। उनके आरोप है, कि लिंक मार्ग पर दिनभर तेज रफ्तार डंपर दौड़ते है, गांव में स्पीड ब्रेकर बनने से वाहनों की रफ्तार कर अंकुश लगेगा। पुलिस ने समझाकर लिंक मार्ग पर यातयात बहाल कराया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

