बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप:स्वामित्व योजना में जबरन काम कराने का दावा; पटवारी संघ ने थाने में शिकायत की

बहोरीबंद SDM पर 4 पटवारियों को बंधक बनाने का आरोप:स्वामित्व योजना में जबरन काम कराने का दावा; पटवारी संघ ने थाने में शिकायत की

कटनी जिले के बहोरीबंद में स्वामित्व योजना के काम को लेकर पटवारी संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच विवाद हो गया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गर्ग ने एसडीएम श्लोक वायकर पर चार पटवारियों को बंधक बनाने, जबरन काम कराने और उनके मोबाइल फोन जब्त करने का आरोप लगाया है। संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बहोरीबंद थाने में लिखित शिकायत दी। दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक कार्यालय में रोकने का आरोप पटवारी संघ के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे यह घटनाक्रम शुरू हुआ। संघ का आरोप है कि चार पटवारियों को शाम 6 बजे तक कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया गया और उनके निजी मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना को लेकर शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर पटवारियों पर काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने और अपने साथियों को रिहा कराने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम का पक्ष नहीं मिल सका मामले में बहोरीबंद एसडीएम श्लोक वायकर से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *