मऊगंज में रेस लगा रही बाइक ऑटो से भिड़ी:दूसरा बाइक सवार मौके से भागा, दो घायल रीवा रेफर

मऊगंज में रेस लगा रही बाइक ऑटो से भिड़ी:दूसरा बाइक सवार मौके से भागा, दो घायल रीवा रेफर

मऊगंज जनपद कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक चंद्रभान यादव और बाइक चालक अंशु कोल घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल मऊगंज से संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, चंद्रभान यादव ऑटो लेकर मऊगंज आ रहे थे। इसी दौरान जनपद कार्यालय के सामने दो बाइक सवारों के बीच रेस चल रही थी। बताया जा रहा है कि एक बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क से गुजर रहीं कुछ महिलाएं भी चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *