IND vs WI, 2nd T20I: संजू सैमसन का ताबड़तोड़ अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य

IND vs WI, 2nd T20I: संजू सैमसन का ताबड़तोड़ अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया पहाड़ जैसा लक्ष्य

India vs West Indies, 2nd T20I: भारत ने पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए।

संजू सैमसन का तूफानी अर्धशतक

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा महज 20 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में संजू सैमसन ने पिछली निराशाओं को पीछे छोड़ते हुए ईशान किशन संग पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर आकर्षक स्ट्रोक लगाए। दोनों के बीच 43 गेंद में 97 रन की साझेदारी हुई।

ईशान किशन 22 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के संग 43 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे कुछ खास नहीं कर सके और महज 6 रन बनाकर चलते बने। शिवम दुबे के बाद ओपनर संजू सैमसन भी चलते बने। संजू सैमसन 41 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के संग 82 रन बनाकर आउट हुए।

खबर अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *