क्यूआर कोड स्कैन करते ही SSP तक स्टूडेंट्स की शिकायत:पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन कवच, छेड़छाड़,च नशे आदि की दे सकेंगे शिकायत

क्यूआर कोड स्कैन करते ही SSP तक स्टूडेंट्स की शिकायत:पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन कवच, छेड़छाड़,च नशे आदि की दे सकेंगे शिकायत

लुधियाना विद्यार्थियों की सुरक्षा और कैंपस में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए खन्ना पुलिस ने एक आधुनिक और तकनीक-आधारित पहल ‘ऑपरेशन कवच’ की शुरुआत की है। इस विशेष योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं किसी भी थाने या पुलिस अधिकारी के पास जाए बिना, केवल एक क्यूआर (QR) कोड स्कैन करके नशे, अवैध हथियारों, छेड़छाड़, रैगिंग, शोषण और उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्याओं की जानकारी सीधे वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) तक पहुंचा सकेंगे। ‘ऑपरेशन कवच’ की मुख्य विशेषताएं और कार्यप्रणाली चितकारा और एलपीयू की घटनाओं के बाद बनी विशेष कार्ययोजना पंजाब के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों (जैसे चितकारा यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी – LPU) में सामने आई हालिया घटनाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने इस पारदर्शी और त्वरित रिस्पॉन्स वाले डिजिटल प्लान को तैयार किया है। डीआईजी लुधियाना रेंज ने किया उद्घाटन; पूरे पंजाब में लागू करने की योजना शुक्रवार शाम गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (GGI) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लुधियाना रेंज के डीआईजी (DIG) संदीप गोयल ने ‘ऑपरेशन कवच’ का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में खन्ना पुलिस जिले के सभी प्रमुख स्कूल-कॉलेजों में लागू कर इसकी कार्यप्रणाली और फीडबैक को देखा जाएगा। इसमें आने वाले जरूरी सुधारों के

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *