कटिहार में दुर्गा पूजा की व्यवस्थाओं को बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगम अधिकारियों के साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा और स्वच्छता पर चर्चा हुई। फैसले लिए गए। पूजा पंडालों और मुख्य मार्गों के आसपास नगर निगम दिन में दो बार सफाई अभियान चलाएगा। कचरा निपटाने के लिए अतिरिक्त डस्टबिन और सफाईकर्मी लगेंगे। पंडालों तक जाने वाले रास्ते गड्ढामुक्त किए जाएंगे। खराब स्ट्रीट और हाई-मास्ट लाइट्स तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए। पंडालों में साफ पानी की व्यवस्था होगी। भीड़ नियंत्रण और इमरजेंसी के लिए पुलिस की मदद से बैरिकेडिंग व सीसीटीवी निगरानी बढ़ेगी। मेयर उषा देवी अग्रवाल, डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, वार्ड पार्षद जिम्मी महतो, प्रमोद महतो, अलोक कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मलाकार समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। कटिहार में दुर्गा पूजा की व्यवस्थाओं को बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें निगम अधिकारियों के साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा और स्वच्छता पर चर्चा हुई। फैसले लिए गए। पूजा पंडालों और मुख्य मार्गों के आसपास नगर निगम दिन में दो बार सफाई अभियान चलाएगा। कचरा निपटाने के लिए अतिरिक्त डस्टबिन और सफाईकर्मी लगेंगे। पंडालों तक जाने वाले रास्ते गड्ढामुक्त किए जाएंगे। खराब स्ट्रीट और हाई-मास्ट लाइट्स तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए। पंडालों में साफ पानी की व्यवस्था होगी। भीड़ नियंत्रण और इमरजेंसी के लिए पुलिस की मदद से बैरिकेडिंग व सीसीटीवी निगरानी बढ़ेगी। मेयर उषा देवी अग्रवाल, डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, वार्ड पार्षद जिम्मी महतो, प्रमोद महतो, अलोक कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मलाकार समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

