दुर्गा पूजा में वन-वे ट्रैफिक और बैरिकेडिंग से मिलेगी राहत:हर पंडाल में महिला-पुरुषों की अलग लाइन अनिवार्य; शांति समिति की मीटिंग में फैसले

दुर्गा पूजा में वन-वे ट्रैफिक और बैरिकेडिंग से मिलेगी राहत:हर पंडाल में महिला-पुरुषों की अलग लाइन अनिवार्य; शांति समिति की मीटिंग में फैसले

अररिया में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीओ श्वेतम दीक्षित, एसडीपीओ सुशील कुमार और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित कई सदस्य और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात बैठक में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया। प्रशासन ने इस पर सहमति जताई और कहा कि जरूरत के हिसाब से बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। फिलहाल पुराने प्रतिबंध ही रहेंगे लागू एसडीओ श्वेतम दीक्षित ने बताया कि सभी सुझावों को नोट कर लिया गया है। इनके आधार पर आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल पुराने प्रतिबंध ही लागू रहेंगे। पटाखों के इस्तेमाल पर नई गाइडलाइन आने पर उसका पालन कराया जाएगा। अररिया में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीओ श्वेतम दीक्षित, एसडीपीओ सुशील कुमार और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित कई सदस्य और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात बैठक में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया। प्रशासन ने इस पर सहमति जताई और कहा कि जरूरत के हिसाब से बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही, अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। फिलहाल पुराने प्रतिबंध ही रहेंगे लागू एसडीओ श्वेतम दीक्षित ने बताया कि सभी सुझावों को नोट कर लिया गया है। इनके आधार पर आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल पुराने प्रतिबंध ही लागू रहेंगे। पटाखों के इस्तेमाल पर नई गाइडलाइन आने पर उसका पालन कराया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *