पन्ना में बिजली के तार चोरी करते पकड़ाए तीन आरोपी:2 किलोमीटर लंबी 11,000 वोल्ट की केबल चुराई थी, ट्रैक्टर भी जब्त

पन्ना में बिजली के तार चोरी करते पकड़ाए तीन आरोपी:2 किलोमीटर लंबी 11,000 वोल्ट की केबल चुराई थी, ट्रैक्टर भी जब्त

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केबल चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11,000 वोल्ट की हाई-वोल्टेज केबल से लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बृजपुर सब-स्टेशन के इटवां खास फीडर में सिरस्वाहा से बांगलान के बीच करीब 2 किलोमीटर लंबी 11,000 वोल्ट की लाइन बिछाई गई थी। चोरों ने इस पूरी केबल पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी का पता चलते ही बिजली विभाग ने बृजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी सोनम शर्मा ने घेराबंदी की और चोरी का तार ले जा रहे ट्रैक्टर को रोक लिया। मौके से पुलिस ने धीरू अहिरवार (25 साल, निवासी बृजपुर), सूरज सिंह (निवासी बांगलान) और प्रकाश अहिरवार (18 साल, निवासी बृजपुर) को पकड़ा। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी थाना प्रभारी सोनम शर्मा ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह का काम है और यह कार्रवाई इस बड़ी चोरी की शुरुआत भर है। पुलिस का कहना है कि बची हुई केबल बरामद करने और गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *