भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का पहुंचना शुरू हो गया है। दोपहर 3 बजे स्टेडियम के प्रवेश द्वार खोले गए। इसके बाद से ही बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में दाखिल हुए। मैच शुरू होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन परिसर में उत्साह का माहौल है। फैंस हाथों में तिरंगा लिए स्टेडियम पहुंचे दूर-दराज से आए दर्शक भारतीय टीम की जर्सी, अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के भेष और रंग-बिरंगे कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं। कई फैंस हाथों में तिरंगा लिए और गालों पर तीन रंग सजाए दिख रहे हैं। स्टेडियम के अंदर और बाहर “इंडिया-इंडिया” और “जीतेगा भाई जीतेगा, भारत जीतेगा” के नारे गूंज रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा थिरक रहे हैं और प्रशंसक सेल्फी ले रहे हैं। मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त जोश है। देखिए तस्वीरें…

